बिलग्राम सावन मास के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की गई बैठक


साफ सफाई स्वास्थ कैंप लगाने के प्रयास सड़को पर गड्ढे को लेकर डीएम को लेटर लिखने की बात 
बिलग्राम हरदोई में सावन मास के त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में समीक्षा बैठक की गई समीक्षा बैठक में उपजिला अधिकारी पूनम भास्कर छेत्रा अधिकारी बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह तहसीलदार बिलग्राम अमित कुमार यादव कोतवाल अरविन्द कुमार राय ब बिजली विभाग संतोष कुमार ने बताया है की लाइट लाइव व्यवस्था दिवस की जा रही है स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बाबा मंशानाथ व राजघाट पर स्वास्थ कैंप लगाया जाएगा इस मौके पर क्षेत्राधिकार बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह ने बताया है कि सावन मास के अवसर पर निकलने वाले कावड़ यात्रा जुलूस एवं सावन माह पर मुकम्मल व्यवस्था रखने को कहा अराजक तत्वों पर कड़ी नजर रखें किसी भी छोटी से छोटी घटना संज्ञान में लिया जाएगा 
उप जिलाधिकारी बिलग्राम पूनम भास्कर ने बताया है कि अपराधिक तत्वों को चिन्हित कर लिया है त्यौहारों में बजाने वाले गानों को पहले से निर्धारित करें सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जाएगी कोई भी मामला संज्ञान में आने पर उस पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी जिस से निकलने वाले जुलूस में कोई व्यवधान ना आने पाए उन्होंने कहा कि कावड़ यात्रा जुलूस निकलने वाले मार्गों का संयुक्त रुप से हम लोग रास्ते में पड़ने वाले सार्वजनिक स्थलों पर व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाएगी सावन मास के त्योहार को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद करने के लिए एसपी नीरज जादौन ने दिये निर्देश कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कहीं कोई चूक न हो बिलग्राम नगर के लगभग सभी मोअज्जिज लोगों को एक साथ बुलाकर बैठक करी 11 तारीख से शुरू होने वाले सावन मास जिसमें नगर से लेकर गांव तक के लोगों ने भाग लिया इस मौके पर कोतवाल अरविन्द कुमार राय ने रास्ते से लेकर समय तक के बारे में अवगत कराया हमेशा की तरह शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की बात कही जिसमें प्रशासन ने भी सौहार्द पूर्ण त्यौहार मनाने के लिए हर मुमकिन मदद का भरोसा दिलाया इस मौके पर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों से संभ्रांत व्यक्ति उपस्थित रहें

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने