एसपी नीरज कुमार जादौन ने हरपालपुर थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर



 जन शिकायतों को लेकर प्रभारी निरीक्षक द्वारा लापरवाही बरती गई थी
 हरपालपुर जनपद हरदोई के प्रभारी निरीक्षक हरपालपुर बालकृष्ण मिश्रा द्वारा आईजीआरएस एवं जनशिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में लापरवाही बरती गयी है, इस संबंध में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद हरदोई द्वारा प्रभारी निरीक्षक हरपालपुर बालकृष्ण मिश्रा को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन हरदोई स्थानांतरित किया गया है जनपद के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगणों को निर्देशित किया जाता है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों/दायित्वों के प्रति उदासीनता/शिथिलता न बरते अन्यथा सम्बन्धित के विरुद्ध कड़ी दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी।*

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने