बिलग्राम चादर जुलूस।हजारों की तादात में अकीदतमंद हुए शामिल
संवाददाता विधान केसरी
बिलग्राम क़स्बे की मशहूर बड़ी दरगाह मीर सैय्यद अब्दुल वाहिद बिलग्रामीं रह0 की दरगाह पर तीन दिवसीय उर्स चल रहा है।शनिवार को उर्स का दूसरा दिन था। दूसरे दिन उर्स में मज़ारात पर चादरपोशी का जुलूस दरगाह से पंडित जी वाली गली से होते हुए पीपल चौराहा होकर दरगाह पर चादरपोशी दरगाह के साहिबे सज्जादा सैय्यद मौलाना सुहैल क़ादरी के सरपरस्ती में की गई चादर के जुलूस में सैकड़ों लोगों ने शिरकत की और अहले सुन्नत का नारा लगाते हुए जुलूस निकाला। दरगाह में क़स्बे के लोगों के साथ दूर दराज से अकीदतमंदों ने भी शिरकत की।
वही अबुल कारी हसन ने बताया 14 को यानी रविवार को कुल शरीफ 1:40 पर होगा और दुआओं के बाद उर्स उर्स का समापन किया जाएगा। वहीँ इस मौके पर दरगाह शरीफ के साहिबे सज्जादा हज़रत मौलाना सैय्यद सुहैल क़ादरी सईद मियां रिजवान मियां के साथ तमाम मुरीदीन मौजूद रहे।