ई-ईपिक आधार कार्ड की तर्ज पर मतदाता पहचान कार्ड मोबाइल में डाउनलोड करें:- अविनाश
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी ने किया ई मतदाता पहचान पत्र का शुभारम्भ
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रट परिसर में जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने ई मतदाता पहचान पत्र का शुभारम्भ फीता खींच कर किया। इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रट परिसर में उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता शपथ दिलाते हुए कहा कि हम भारत के नागरिक लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखेगें तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शान्ति पूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगें।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ई-ईपिक के बारे में बताया कि आधार कार्ड की तर्ज पर मतदाता पहचान कार्ड मोबाइल में डाउनलोड कर मोबाइल या डिजीलाकर में स्टोर कर सकते है। उन्होने कहा कि कोई भी मतदाता भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट nvsp.in’ & votersportal.eci.gov.in तथा voter help app में से किसी भी वेबसाइट पर जाकर पहले अपना मो0नं0 रजिस्टर्ड करे या लागिन करें उसके बाद इपिक नं0 या आवेदन नं0 भरे तथा आवेदन करते समय भरे गये मो0नं0 या रजिस्टर्ड किये गये मो0नं0 पर ओटीपी आयेगा, ओटीपी सत्यापन के उपरान्त मतदाता फोटो पहचान कार्ड डाउनलोड कर सकते है, जिसे प्रिन्ट कराकर लेमिनेट करा सकते है या डिजीलाकर में डाउनलोड कर सुरक्षित रख सकते है और यह कार्य 25 जनवरी से 31 जनवरी 2021 तक उन्ही मतदाताओं के लिए है जिन्होने माह नवम्बर 2020 से दिसम्बर 2020 में अपना नाम बढ़ाने हेतु आवेदन किया है तथा 01 फरवरी 2021 से यह सुविधा सभी ईपिक धारकों के लिए शुरू हो जायेगी।कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने कहा कि जो युवक/युवतियों ने 01 जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है वह अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य दर्ज करायें तथा मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता में प्रथम आयुष कटियार, द्वितीय श्वेतांक पाण्डेय, तृतीय अंशुमान, निबन्ध प्रतियोगिता में प्रथम श्वेतांक पाण्डेय, द्वितीय आयुष श्रीवास्तव, तृतीय कु0 आशी सिंह तथा पेंण्टिग प्रतियोगता में प्रथम नागेन्द्र गुप्ता, द्वितीय विकास गुप्ता तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले हिमांशु गुप्ता को प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसी प्रकार मतदाता सूची बनाने में अच्छा कार्य करने वाले 158-साण्डी के अनुदेशक सतीश यादव व जयदीप सिंह, 156-हरदोई के सहायक अध्यापक कन्हैया जी व मुकेश शुक्ला तथा 157-गोपामऊ के सहायक अध्यापक एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ती फूलमति को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कोरोना महामारी के दौरान वैरियर्स के रूप में अच्छा कार्य करने वाले जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य शिक्षकों आदि को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, अतिरिक्त मजिस्टेट माया शंकर, सहायक निर्वाचन अधिकारी बीएल भार्गव, जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमन्त राव, अपर जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम सहित कलेक्टेट के अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
