तिरंगा यात्रा को रोकना देश का अपमान--सुनील अर्कवंशी


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

 हरदोई जिले में विकासखंड टड़ियावां की ग्राम सभा पूरा बहादुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिला उपाध्यक्ष श्री वेदप्रकाश अर्कवंशी जी के निवास स्थान पूरा बहादुर में हुए कार्यक्रम में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के ,प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील अर्कवंशी जी ने  कहा कि तिरंगा यात्रा जैसे कार्यक्रमों को करने के लिये परमिशन नही मिलती है,सरकार के तानाशाही रवैये के कारण पार्टी में रोष व्याप्त है, सरकार के द्वारा पार्टी का कार्यकर्ताओं को जगह-जगह रोका जा रहा है, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी इसकी घोर निंदा करती है।उन्होंने कहा कि एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू होना चाहिए।
विशिष्ठ अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट श्री संजीव यादव जी,जिला अध्यक्ष श्री धर्मसिंह अर्कवंशी जी ,जिला उपाध्यक्ष श्री अजय यादव जी, जिला उपाध्यक्ष श्री आनंद वर्मा जी,विधानसभा अध्यक्ष श्री विनोद अर्कवंशी जी जिला उपाध्यक्ष श्री रामू यादव जी,जिला उपाध्यक्ष श्री शिवकुमार अर्कवंशी, जिला उपाध्यक्ष श्री कमलेश अर्कवंशी जी,श्री कृष्ण गौतम,प्यारे लाल गौतम,बाबू गौतम,नीरज अर्कवंशी,श्री प्रमोद अर्कवंशी, श्री प्रदीप अर्कवंशी, छब्बू लाल अर्कवंशी, अच्छे कुमार अर्कवंशी, हर्ष अर्कवंशी जी ,श्री राघवेन्द्र अर्कवंशी जी सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।इस मौके पर श्री कृष्ण गौतम को दलित संघ से ब्लॉक अध्यक्ष  नियुक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने