समाजवादी पार्टी का गणतंत्र दिवस महाघोषणा पत्र को लेकर जनता के बीच पहुंचे सपा नेता मुकुल सिंह आशा


जिला संवाददाता फारूक कुरैशी

हरदोई 25 जनवरी।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा०अखिलेश यादव जी के द्वारा घोषित गणतंत्र दिवस महाघोषणा पत्र को लेकर आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सपा नेता मुकुल सिंह आशा जनता के बीच पहुंचे। घोषणा पत्र के माध्यम से सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी ने जनता से अपील की है सपा का काम जनता के नाम की जनहितकारी नीतियों से जुड़िए और उत्तर प्रदेश के निर्माण में एक नया संकल्प धारण कीजिए। घोषणा पत्र में दर्शाया गया कि हमारे देश में संविधान, गणतंत्र -लोकतंत्र, आजादी सब खतरे में है इसलिए इस गणतंत्र दिवस पर सपा ने चुनौतियों का सामना करने के लिए नए संकल्प लेकर एक नई घोषणा करने जा रही है

 नयी हवा है नयी सपा है बड़ों का हाथ युवा का साथ

सपा नेता मुकुल सिंह आशा ने जनता से अपील की कि किसी के बहकावे भटकाने में ना आए सभी लोग एकजुट होकर 2022 में समाजवादी पार्टी को भारी मतों से विजई बनाकर उत्तर प्रदेश में फिर से सच्चा विकास और काम अच्छा करने वाली समाजवादी पार्टी की सरकार बनाये। जिससे फिर एक बार उत्तर प्रदेश में चौमुखी विकास हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने