मल्लावां में जनरेटर चोरी करने के आरोप में 5 गिरफ्तार



संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

मल्लावां/हरदोई। थाना अंतर्गत ग्राम तेजीपुर में बनी गौशाला से कई महीने पहले 15 किलोवाट का एक जनरेटर चोरी हो गया था। जिसकी  एफआईआर गांव  के प्रधान बहादुर पुत्र लक्खा ग्राम तेजीपुर ने थाने में दर्ज कराई थी। मल्लावां पुलिस की कार्य कुशलता के चलते जनरेटर चोरी के पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया जिनमें कल्लू पुत्र चैनू निवासी तेजी पुर मल्लावां, सुंदरलाल पुत्र चैनू निवासी तेजी पुर मल्लावां, गोविंद पुत्र रामकिशोर निवासी कबीरपुर मजरा तेजी पुर थाना मल्लावां, दीपांशु पुत्र छविराम निवासी कबीरपुर मजरा तेजी पुर थाना मल्लावां तथा अवनीश पुत्र किन्दर लाल निवासी ग्राम लालपुर भसूड़ा थाना मल्लावां को गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि लगातार हो रही चोरियों से चोरों के हौसले बुलंद थे लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते चोरों को पकड़कर खुलासा किया गया है और आने वाले समय में क्षेत्र में जितनी भी चोरियां हुई है। लगभग सब का खुलासा किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने