कुछ दिन पहले मामूली विवाद में युवक को रायफ़ल से मारी थी गोली युवक का कानपुर हैलट में हुआ था इलाज
संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम हरदोई हत्या के प्रयास में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय कोतवाली के ग्राम कटरी महादेवा निवासी संतोष पुत्र बगरू उर्फ शिवचरण राजपूत हत्या के प्रयास में फरार चल रहा था जो पुलिस के लिए सरदर्द बना हुआ था बीती शनिवार की रात मुखबिर ने सूचना दी की हत्या का प्रयास करने वाला म्यौरा गांव में छिपा हुआ है मुखबिर की सूचना पाते ही कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने आनन-फानन में अपनी पुलिस टीम के साथ गांव में दबिश दी पुलिस की सूचना पाकर संतोष मौके से फरार हो गया पुलिस ने भी पीछा किया तो उसने पुलिस पार्टी पर फायर करने लगा जवाबी फायरिंग में पुलिस ने भी फायरिंग की उससे गांव के खेत में दौड़ा कर पकड़ लिया मौके पर पकड़े गए अभियुक्त के पास एक अदद 315 बोर की देसी राइफल नजायज तथा एक 315 बोर का खोखा तथा एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया वही कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया की अभी अभियुक्त के ऊपर गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। अन्य लोगो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
Tags:
हरदोई

