संवाददाता फारूक क़ुरैशी
सांडी हरदोई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी गैर जनपद निवासी प्रेमी के साथ आभूषणों सहित फरार हो गई थी, जिसका मुकदमा थाना पुलिस द्वारा दर्ज किया गया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना- सांडी निवासी एक किशोरी का प्रेम प्रसंग जनपद- फर्रुखाबाद के ग्राम धारा नगला थाना कमालगंज रणछोड़ पुत्र समरपाल यादव के साथ चल रहा था।
कुछ दिनों पूर्व किशोरी अपने घर से आभूषणों सहित अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। परिजनों द्वारा जानकारी होने पर घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा घटना का मुकदमा लिखने के बाद प्रेमी एवं प्रेमिका के नंबर सर्विलांस पर लगाए गए। सर्विलांस की मदद से थाना सांडी पुलिस द्वारा प्रेमी व प्रेमिका को आभूषण सहित गिरफ्तार किया गया ।थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया कि किशोरी को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है साथ ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्ययालय भेजा गया
Tags:
हरदोई
