संवाददाता फारूक क़ुरैशी
माधौगंज, हरदोई 6जनवरी। विकासखंड माधौगंज की ग्रामसभा रुदामऊ निवासी राम जी सक्सेना पत्नी कमला सक्सेना ने अपने लाडले बेटे अभिषेक सक्सेना के जन्मदिन के चौदह वर्षगांठ पर बेहद खुशी का इजहार करते हुए अपने परिजनों समेत सर्वप्रथम बासी बाबा देवधाम पहुंच कर पूजा अर्चना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात प्राचीन एवं सुविख्यात श्री सुनासी नाथ बाबा के दरबार में सपरिवार पहुंचकर लाडले बेटे के उज्जवल भविष्य की कामना की और मत्था टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसी कड़ी में श्री पंचमुखी अनुमान मंदिर देवधाम रुदामऊ स्थित जय माँ जख्क देवी मंदिर में पूजा अर्चना कर सम्पूर्ण जनमानस के लिए स्वस्थ एवं दीघायु होने के लिए आशिर्वाद मांगा। लाडले बेटेअभिषेक सक्सेना के जन्मदिन पर रिस्तेदारों ने आशीर्वाद देते हुए स्वस्थ दीर्घायु होने की प्राथना की एवं संभ्रांत गावँ के नागरिकों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाइयां दी।
Tags:
हरदोई
