अहिरोरी हरदोई:- ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर के मजरा ग्राम लालपुर वासियों को मेन सड़क मार्ग पर जलभराव जैसी बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है यहां के स्थानीय ग्राम वासी नीरज दिवाकर मुकेश कुमार संतू गोतम रमेश सिंह बावड़ी गुप्ता सुरेन्द्र गुप्ता गुड्डू गुप्ता बीरेंद्र कुमार भारत लाल आदि ने बताया कि यह लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़क मार्ग मेन हरदोई सीतापुर सड़क मार्ग से लिंक होकर मेरे गांव लालपुर सदिकामऊ अल्हादादपुर गोवर्धनपुर आदि गांवो को जाता है जो प्राथमिक विद्यालय लालपुर से गांव के ही शिव चरन के मकान तक पानी निकासी के लिए बेहतर नाली नाला ना होने के चलते पानी भरा रहता है जो बरसात के मौसम में और अधिक हो जाता है जिससे हम ग्रामवासियों सहित आसपास के सभी ग्रामवासियों एवं आवागमन कर्मियों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है इस जल भराव के कारण इस पर निकलने वाले लोग अपने वाहनों सहित इसी दलदल रूपी गंदे पानी में गिर जाते हैं एवं चोटिल हो जाते हैं जिसके शुद्धिकरण के बारे में कई जिम्मेदार अधिकारियों से वार्ता की जिन्होंने अनसुना कर दिया तो वही जिम्मेदार ग्राम प्रधान प्रमोद सिंह से बात करने पर बताया गया कि उक्त ग्राम में जल भराव की समस्या है यह वास्तविक है जिसको लेकर मैंने कई बार वहां के ग्रामीणों से बात की पर उनके द्वारा सहयोग न किये जाने के कारण समस्या का हल नहीं निकल पाया जिसके बारे में हम जल्द ठोस कदम उठाएंगे। वही भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक युवा जिलाध्यक्ष ने इस जल भराव की समस्या पर ध्यान केंद्रित करते हुए कहा है कि अगर जिम्मेदार जल्द एक्शन नहीं लेते तो मैं संगठन किसान भाइयों के साथ मिलकर कलेक्टर हरदोई का घेराव करेंगे और समस्या का निस्तारण कराएंगे।
Tags:
हरदोई

