एडीशनल पूर्वी एसपी ने बिलग्राम में हुई चोरी का किया खुलासा बिलग्राम कोतवाली पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर तीन युवक को धर दबोचा



हजारो का माल बाइक व मोबाइल तमंचा कारतूस खोखा सहित तीन युवक गिरफ्तार कर भेजा जेल


 संवाददाता जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

बिलग्राम(हरदोई)बीते  दिन शनिवार को  बिलग्राम नगर में सदर बाजार स्थित प्रजापति मर्केट में दो दुकानों में हुई चोरी की घटना को अंजाम दिया था दर्शन व रवि की तहरीर पर अज्ञात मुकदमा पंजीकृत किया गया रविवार को एडिशनल एसपी पूर्वी अनिल यादव ने मामले खुलासा किया है यह आरोपी कई जगहों पर लगातार चोरियों की वारदातों को अंजाम देने में लगे हुए थे।जिसके चलते पुलिस की किरकिरी के साथ वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के साथ साथ बन्द घरों को भी बदमाशों द्वारा नुकसान पहुँचाया जा रहा था।लेकिन थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने लगातार ख़ुफ़िया जानकारी प्राप्त कर दबिश देकर जिन तीन लड़को को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।तो उनसे हुई पूंछतांछ में एकाएक कई वारदातों को अंजाम देने की बात गुनाहगारों ने कबूल की।जिसके बाद पुलिस की नींद उड़ गई। थी गश्त के दौरान मुखबिर की खास सूचना के आधार पर सूचना मिली कि दिनांक 30 जनवरी की रात में हुई चोरी परचून व कास्मेटिक दुकान के माल के साथ कुछ अज्ञात व्यक्ति आम का बाग कन्नौज तिराहा से सुनाना जाने वाला मार्ग पर है जो सामान लेकर जाने की फिराक में हैं सूचना पर दोनों टीमों द्वारा मौके पर पहुंचकर चोरी किए गए सामान किराना स्टोर की दुकान के घड़ी पाउडर लड़ी ताश की गड्डी नमकीन पैकेट बिस्कुट कमला पसंद तंबाकू 30 पीस फॉर्चून का 5 लीटर एक डिब्बा मयूर रीफाइंड 15 लीटर का पीपा घड़ी साबुन दुकान के शीशे छोटे व बड़े क्रीम महेंदी तेल शांति चाय आदि काफी संख्या  समान मिला दूसरी बोरी में झुमकी पीली धातु की 25 पीस एक बंडल सील मोहर एक अदद देसी तमंचा 315 बोर  एक जिंदा कारतूस 315 बोर व एक खोखा 315 बोर मोटरसाइकिल  सीडी डीलक्स रंग काला  एक चोरी का मोबाइल सैमसंग  ₹1520 नगद जमा तलाशी के दौरान ₹586 एक बंडल में रू दूसरे गत्ते मे 465 को बरामद कर भारी मात्रा में माल बरामद किया है पुलिस द्वारा बताया गया है की  अभियुक्त गणों को ढेर कर पुलिस मुठभेड़ करते हुए उपरोक्त सामग्री बरामद कर गिरफ्तार किया गया है इसके साथ ही जो अभियुक्तों को धड़पकड़ हेतु पुलिस ने शीघ्रता से गिरफ्तार करने का वादा किया था। पुलिस के मुताबिक विगत वर्षों में चोरी जैसे अपराधों में उपरोक्त अभियुक्तों पर बिलग्राम माधौगंज सहित कई थानों पर मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में  सुनील कुमार सिंह थाना प्रभारी बिलग्राम संजय सिंह  एक्ससाई बिलग्राम राजेंद्र सिंह वीर प्रताप सिंह एंड कांस्टेबल राज सिंह नितिन कसाना भानु प्रकाश पांडे अक्षय खोखर  हरिश्याम सिंह अतुल सिंह प्रविड प्रताप सिंह शामिल रहे।बिलग्राम कोतवाली पुलिस ने उपरोक्त अभियुक्तों कन्नोज तिराहे से नगर स्थित सुल्हाड़ा जाने वाला मार्ग  के पास एक आम के बाग से गिरफ्तार किया।वही इस चोरी के खुलासे से नगर के व्यापार व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश बाथम ने बताया है कि इस खुलासे से पुलिस की जितनी प्रशंसा की जाए उतनी कम है ऐसे अपराधियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की बात कही और बताया है कि इस खुलासे को लेकर पुलिस का मनोबल बढ़ेगा औऱ सभी व्यापारियों ने  बिलग्राम पुलिस को धन्यवाद  दिया सतीश बाथम ने जनकारी देेते हुए बताया है की सोमवार को पीपल चौराहे पर नगर  के व्यापारियों द्वारा पुलिस स्टाफ को सम्मानित किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने