जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम (हरदोई) नगर में व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश बाथम द्वारा थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह व कस्बा इंचार्ज संजय सिंह सहित पुलिसकर्मियों को साल उड़ाकर व मिष्ठान खिलाकर सम्मानित किया।इस मौके काफी संख्या में व्यापारी गण मौजूद रहे व्यापार मंडल अध्यक्ष सतीश बाथम द्वारा बताया गया है की नगर में दो दुकानों में हुई चोरी की घटना को लेकर बिलग्राम पुलिस द्वारा 24 घंटो में खुलासा करते हुए आरोपियों को माल सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस बखूबी अपना फर्ज निभा रहे हैं। पुलिसकर्मी जान की परवाह किए बगैर 24 घंटे जनता की सेवा में लगे हुए हैं। पुलिस व प्रशासन के लोग परेशान हाल लोगों की समय समय पर मदद भ करते रहते है इसको देखते हुए सभी व्यापारियों ने पुलिसकर्मियों पर फूलों की बारिश कर उनका सम्मान किया।बिलग्राम के कस्बे में बिलग्राम पुलिस द्वारा संकट की घड़ी में आम जन के सहयोग से व उनको हर संभव मदद पहुंचाने से प्रसन्न होकर बिलग्राम कस्बे की जनता द्वारा पुलिस गश्त के दौरान पुलिस प्रशासन जिंदाबाद के नारे व फूलों की वर्षा कर माला पहनाकर साल उड़ाकर सम्मनित किया बिलग्राम और
पुलिस का उत्साहवर्धन किया गया।जब नगर की मर्केट के दुकानदारो से बात की गई तो व्यापारियों ने बताया कि पुलिस द्वारा चोरी का खुलासे को लेकर पुलिस की अहम भूमिका निभाई है किसी चीज की परेशानी होने पर तत्काल मदद की गई ।इसी को देखते हुए सोमवार को थाना प्रभारी सहित पुलिस बल को साल उड़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर कस्बे वासियों को धन्यवाद दिया इस मौके पर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज संजय सिंह समेत पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया इस मौके पर अखिल कपूर बबलू गुप्ता बिवेक गुप्ता नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता उर्फ पप्पू राकेश गुप्ता रिंकू सभासद गोपाल कपूर,राजेश,नरेश गुप्ता तन्मय गुप्ता बब्बन जयनारायण गुप्ता नितिन सोनी व राजेश सहित कई व्यापारीगण उपस्थित रहे।
