राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बिलग्राम में एक दिन के लिए थाना प्रभारी बनी शिवानी




जिला संवाददाता फारूक कुरैशी

बिलग्राम (हरदोई)।राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर बिलग्राम कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक कुमारी शिवानी  एक दिन की कोतवाल  बनी।  कोतवाली  में शिवानी का  स्वागत किया गया। इसके बाद उन्होंने  में विभिन्न बिन्दुओं पर  समीक्षा बैठक की।कोतवाल कुमारी शिवानी ने कहा कि बेटियों को कोई कमजोर न समझे, बेतिया तो रिकॉर्ड तोड़ रही हैं। परिवार हो या समाज उसमें उनकी बराबरी की सहभागिता होनी चाहिए। बालिका दिवस के उपलक्ष्य में उन्होंने कहा कि बालिकाएं हों या महिलाएं, वे अपने पैरों पर खड़ी हों। अब बेटियों को कोई कम न समझे, उन्हें सभी एक समान सपोर्ट करें।सेना  पुलिस , अध्यापक  सहित हर जगह में  बेटियां जा रही हैं। उन्होंने कहा कि बेटियों को लेकर एक तरह की धारणा बनी है, उस धारणा को तोड़ने का काम करें। परिवार हो या समाज हो, उसमें उनकी बराबर की सहभागिता होनी चाहिए राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर कुमारी शिवानी निवासी जलालपुर शैक्षिक योग्यता बीटीसी को 1 दिन का प्रभारी निरीक्षक बिलग्राम नियुक्त किया गया उन्होंने जन समस्याओं को सुनकर निस्तारण हेतु उचित दिशा निर्देश दिए बिलग्राम चौराहे पर वाहन चेकिंग कर लोगों के सुरक्षा हेलमेट सीटबेल्ट पहनने की हिदायत की महिला हेल्प डेस्क और थाने की कार्यप्रणाली और उस में आने वाली समस्याओं को समझ कर उचित दिशा निर्देश दिए इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक ताहीर हुसैन  एसआई संजय सिंह  एसआई वीर प्रताप अबरार हुसैन सहित , हेड कांस्टेबल सहित  आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने