सी ओ बिलग्राम व थाना प्रभारी ने रामनगरिया मेले की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा





जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

बिलग्राम।तहसील के छिबरामऊ क्षेत्र के किनारे राजघाट पर लगने वाले रामनगरिया मेले को लेकर प्रशासन अंतिम तैयारियों को अंजाम देने के लिए जुटा हुआ है ।व्यवस्थाओं को लेकर रविवार को  सीओ विशाल यादव, कोतवाल सुनील सिंह,पूरे फोर्स के साथ  कल्प वास क्षेत्र का जायजा लिया सीओ विशाल यादव ने बताया कि सभी साधु संतों के लिए जो जगह का आवंटन होना था, उसको कर दिया गया है। आने-जाने के लिए सड़कों की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी गई है इसके अलावा रोजाना होने वाले स्नान घाट को भी सुरक्षित करके बैरिकेडिंग करा दी गई है। मुख्य स्नान पर्व के लिए भी तैयारियां पूरी की जा रही है  उन्होंने दंडी स्वामी बाबा के आश्रम में कल्पवासियों के लिए होने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेंगी। बेहतर सुविधाओं के साथ इस बार कल्पवास होगा। जिसमें प्रशासन पूरी तरीके से जुटा हुआ है। पूरी रिपोर्ट बनाकर उच्चधिकारियों को भी रोजाना भेजी जा रही है। कल्पवासियों की सुरक्षा के लिए मेले मे चोकी बनाई जा रही है ताकि पुलिस निरंतर गश्त करती रहे। ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो क्षेत्रीय लोगों से मेला व्यवस्था बनाये रखने की कपील की । साथ ही उन्हें समय-समय पर जागरूक भी किया जाएगा सीओ विशाल यादव व कोतवाल सुनील कुमार सिंह  ने मेला क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान वहां ठहरने वालों से अपील कि वे गंदगी इधर उधर ना फैलाऐ ओर भी दूसरे लोगो भी जागरूक करे कूड़े को डस्टबिन या कूडे डब्बे मे ही फेकें। ताकि उसे सफाई कर्मी उठाकर उचित जगह पहुंचा सकें। उन्होंने कहा कि गंगा को साफ रखना सभी का दायित्व है। रोक के बावजूद गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई भी होगी।रावटी बनाये कल्पवासियों की खाट पर बैठ कर किसी भी प्रकार की समस्या होने की जानकारी ली दूर दराज से आ रहे कल्पवासियों को दिक्कत क् सामना न करना पड़े

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने