एक दिन के लिए बनी बेहटा गोकुल थाना प्रभारी बनी छात्रा


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी


हरदोई गोकुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टोडरपुर की छात्रा अवनी दीक्षित एक दिन के लिए बेहटा गोकुल थाना प्रभारी बनाई गई जिसमें छात्रा ने शिकायतों का निस्तारण किया इसी क्रम में पत्रकार के पूछने पर बताया कि मैं अवनी बेहटा गोकुल थाने का कोतवाल बनाई गई हूं मैं बहुत ही शालीन तरीके से धन्यवाद देते हुए कहा की सबसे पहले। मैं भ्रष्टाचार को खत्म करूंगी। तथा जो अवैध धंधे चल रहे हैं उन पर विराम लगाऊंगी तथा बताया कि लड़कियों को परी बनकर नही शेरनी बनकर रहना चाहिए ताकि समाज मे जो घटनाएं। छेड़छाड़ बलात्कार होते हैं उन पर विराम लगाना है वा विद्यालय की अच्छी व होनहार छात्रा होने के कारण इसका मौका मिला और इस मौके पर थाना प्रभारी लक्ष्मी कांत मिश्रा ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेशानुसार पूरे जिले में बालिका दिवस के शुभ अवसर पर बालिकाओं का हौसला बढ़ाने के लिए जो कदम उठाया गया है उसमें बच्चों का मनोबल बढ़ाने के उत्साह जगाया इसी के साथ थाना प्रभारी ने इस होनहार छात्रों को ढेर सारी शुभकामनाएं से स्वागत किया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने