आयोजित की गई त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की समीक्षा बैठक



संवाददाता फारूक क़ुरैशी

माधौगंज,हरदोई।विकास खंड की ग्राम सभा सदरपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तृतीय वार्ड की तैयारी समीक्षा बैठक आयोजित की गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला महामंत्री सतेन्द्र राजपूत,एवं पंचायत चुनाव जिला संयोजक रामबहादुर सिंह का मंडल उपाध्यक्ष दीपू सिंह अर्कवंशी,की अगुवाई में मंडल महामंत्री रामनरेश आर्य, आशीष अर्कवंशी,प्रभाष कुशवाहा,सुरेश अर्कवंशी, सुरेंद्र अर्कवंशी, आदि दर्जनों कार्यकर्ताओं ने रुदामऊ के सामने पर माल्यापर्ण करके गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पंचायत चुनाव जिला संयोजक रामबहादुर सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ेंगे।इसके लिए रणनीति के मुताबिक तैयारी को आगे बढ़ाएंगे। ग्राम प्रधानी का चुनाव पार्टी नहीं लड़ाएगी लेकिन क्षेत्र पंचायत सदस्यों के उम्मीदवारों को पार्टी सिंबल पर उतारा जाएगा।ऐसे में ग्राम संयोजक बूथ समितियों को पंचायत चुनाव की तरह अपडेट कर लें।महामंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि पार्टी ग्राम प्रधानी का चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं प्रत्याशियों का समर्थन कर दमदारी से चुनाव जीतना है। जिला पंचायत चुनाव सिंबल पर लड़ेगी ।इस मौके पर नमामि गंगे के क्षेत्रीय संयोजक अशोक सिंह,विधायक प्रतिनिधि नीरज विद्याथ्री,विनोद कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह,राघोपुर मंडल अध्यक्ष रत्नेश सिंह, मंडल महामंत्री रामनरेश आर्य, शैलेंद्र पटेल, मण्डल उपाध्यक्ष दीपू सिंह अर्कवंशी,आनन्द कुमार,अमरकांत तिवारी,आदि लोगों ने आये हुए अतिथियों का आभार वक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया इस मौके पर सैकड़ों पार्टी के कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने