योमै जमहूरिया के सिलसिले में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का हुआ आगाज



मुशायरा व कवि सम्मेलन में दाद और वाह-वाह में गुजरी रात


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

 बिलग्राम ( हरदोई)  योमै जमहूरिया  के सिलसिले में गुरुवार की रात में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन का हुआ आगाज दूर दराज से आये शायर ने कलाम गजल पढ़ कर खूब वाह वाही लूटी कभी  सियासत पर तंज तो कभी हालात बेबसी हुई बयां बिलग्राम  के बाल कल्याण प्रथमिक विद्यालय मोहल्ला मैदानपूरा बिलग्राम में हुआ मुशायरा व कवि सम्मेलन रात जियो जियो सर्द होती जा रही थी बिलग्राम मुशायरे  की गर्माहट बढ़ती जा रही थी अपने फेवरेट शायरों और कवियों को सामने पाकर दर्शक देर रात तक सर्द रात में भी खुशियों से चिपके रहे और वाहवाही करते रहे रात के साथ जोश भी उनका बढ़ता जा रहा था मौका था गुरुवार की रात बाल कल्याण प्रथमिक विद्यालय मोहल्ला मैदानपूरा में मुशायरा कवि सम्मेलन में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया इस मौके पर काफी तदात में लोगो ने शिरकत की
यौमे जमुहरिया के मौके पर बाल कल्याण विद्यालय में मुशायरा एवं कवि सम्मेलन हुआ जिसकी अध्यक्षता सुरेश चंद्र यादव प्रिंसिपल रामभरोसे इंटर कॉलेज ने की और संचालन असगर बिलग्रामी ने किया इस मौके पर डॉक्टर जुबैर सिद्दीकी संदिवली ने कलाम पेश किया कैसे रह पाएगा रिश्तो का तकददूस ना कि भाई में भाई जो एहसान जताने लग जाए
उसके बाद अर्शी पिहानवी ने पढ़ा 
जान दोजख थी जिस्म जन्नत था लम्हा लम्हा मेरी इबादत थीं उसके बाद सलीम फरीदी रायबरेलवी ने पढ़ा इस पर खूब वाह वाही लूटी 
जरूर उसने मोहब्बत की स्याही से लिखी होगी तभी तो उसकी उंगली की मेरी चिट्ठी  मैं खुशबू है उसके बाद इरशाद कानपुरी ने पेश किया 
बेवफाई जब वफाओं का सिला ले जाएगी सच तो यह है अपनी किस्मत लिखा ले जाएगी
असगर बिलग्रामी ने कहा कि उजला लिबास जो पहने दिख रहा जो दमन उसी का दागदार है इस मौके पर बिस्मिल बिलग्रामी हुजूर बिलग्रामी बराई हैदर रामू बाजपेयी असद लखनवी अहमद बिलग्रामी आदि लोगो ने कलाम पेश किया इस सभी मौजूद लोगों ने तालियों के साथ साथ कवियों व शायरों का उत्साहवर्धन किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने