जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
मंगलवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर बिलग्राम के रफैतगंज में डी डी टुडे न्यूज की तरफ से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया बिलग्राम दैनिक दर्पण टुडे चैनल की तरफ से 26 जनवरी के उपलक्ष में एक देश भक्ति कार्यक्रम आदर्श ग्रामीण विद्यालय रफैयत के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूजा मेम की मौजदगी में मनमोहक झांकियां एवं नाटक प्रस्तुत किए। जिसे मोहल्ले व नगरवासियों के साथ साथ जिले,तहसील,व लखनऊ, बाराबंकी व अन्य जिलों के पत्रकार भी शामिल हुए थे।कार्यक्रम में मुंबई से भी कुछ फिल्मी कलाकारों ने भी भाग लिया। न्यूज़ के संपादक अजय कुमार, एवं सह संपादक सन्तोष प्रजापति जी ने कार्यक्रम का संचालन किया एवं डीडी टुडे न्यूज़ की पूरी टीम मौजूद रही कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिलग्राम थाना प्रभारी सुनील कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी भी रहे मौजूद रहे। आसपास से आए हुए सभी पत्रकारों का डी डी टुडे न्यूज चैनल की तरफ से भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम नन्हे मुन्ने बच्चों के साथ साथ बिलग्राम में न्यूज़ चैनल के प्रोग्राम में फिल्मी कलाकार रंजीतसिंह चक एवं उनके साथ झारखंड की जानी-मानी अभिनेत्री मनीषा जी,क्राइम पेट्रोल कलाकारो के साथ साथ फिल्मी कलाकारो के अलावा उत्तर प्रदेश व हरदोई के यू पी अपडेट के सम्पादक कुलदीप सैनी, परमार्थ आवाज के रविप्रकाश शुक्ला,मुख्य समाचार व जिले के पत्रकारों के साथ हजारों लोग मौजूद रहे।
