हरदोई के सण्डीला में आबकारी व पुलिस की आकस्मिक छापेमारी
110 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद,2800 किलो लहन मौके पर कराया नष्ट
सात अभियुक्तों पर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
सण्डीला* उच्चाधिकारियों के निर्देशन में आज आबकारी एवं अतरौली पुलिस की संयुक्त टीम एवं जनपद सीतापुर की आबकारी टीम तथा सदना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना अतरौली के मढिया एवं भीकपुर ऐमा में सुबह तड़के संयुक्त दबिश दी गई।दबिश के दौरान ग्राम मढिया में नदी के किनारे सघन तलाशी में लगभग 110 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा 2800 किलोग्राम लहन व 12 भट्ठी सहित शराब बनाने के अन्य उपकरण भी बरामद हुए।बरामद शराब एवं उपकरणों को कब्जे में लेकर लहन को मौके पे नष्ट किया गया।रामकली पत्नी साहब लाल निवासी मढिया थाना अतरौली को मौके से 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।आबकारी अधिनियम की धारा 60 व 60 (2) के तहत 7 व्यक्तिओ के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। आबकारी टीम में आबकारी निरीक्षक संडीला दिलीप वर्मा, प्रधान आबकारी सिपाही जितेंद्र गुप्ता, शिववसागर, इम्तियाज अली तथा आबकारी सिपाही राजेश वर्मा, प्रेम किशोर तथा थाना अतरौली पुलिस से उपनिरीक्षक वीरेंदर सिंह मय स्टाफ तथा आबकारी टीम सीतापुर एवं सदना पुलिस मौके पे मौजूद रहे।
