क्षेत्राधिकारी के हस्तक्षेप से विपक्षियों पर एनसीआर दर्ज कर शुरू की जाँच!
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
टड़ियावां हरदोई।प्रदेश के मुखिया एवं पुलिस अधिकारियों के लाख प्रयास के बाद भी टड़ियावां पुलिस गरीबों को नही दिला पा रही न्याय,पीड़ित महिला ने उच्च अधिकारियों से शिकायत कर अपनी ही जमीन को दबंगों से कब्जा मुक्त कराने व न्याय की लगाई गुहार।
आपको बताते चलें कि यहां जनपद के थाना टड़ियावां क्षेत्र के गाँव अहिरोरी की निवासी महिला बसीरा पत्नी वसीम ने पुलिस उपाधीक्षक परिक्षेत्र हरियावाँ को दिए शिकायत पत्र में बताया कि उसके बेटे बाहर मजदूरी करते है।पीड़िता ने 2016 में इरफान पुत्र असफाक हुसैन निवासी गाँव राघवपुर तहसील बिलग्राम से कस्बा अहिरोरी में ही आवासीय जमीन बैनामा कराई थी। इसके साथ ही बताया कि विपक्षी इसरार पुत्र अब्दुल वहाब,छोटे मिया पुत्र इसरार,मतलूफ, मंजूर,कय्यूम, मंसूर पुत्रगण आफाक आदि जो गुंडा व दबंग किस्म के हैं।जिनका स्थानीय थाने पर रिकॉर्ड भी मौजूद हैं, और उक्त सभी विपक्षीगण पीड़ित महिला की बैनामा कराई गई आवासीय जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से अपने कृषि यंत्र,ट्रैक्टर ट्रॉली आदि खड़े कर लिए हैं।विपक्षी गणों को कृषि यंत्र खड़े करने से जब मना किया जाता है तब वह लड़ाई झगड़े पर आमादा हो जाते हैं। इसके साथ बताया कि उक्त प्रकरण की स्थानीय थाने पर शिकायत की जिसके द्वारा न्याय न मिलने पर बीते माह 25 जनवरी को पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स को भी शिकायत पत्र दिया जिसके बाद 30 जनवरी के दिन पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर टड़ियावां पुलिस द्वारा मौके पर पहुँच कर जाँच की गयी जहाँ पर पुलिस ने पीड़िता को अपनी बात रखने का समय न देकर उल्टा डांट लगाई गयी। जिसके चलते स्थानीय पुलिस की सरपरस्ती में विपक्षीगणों के हौशलें और भी बुलन्द हैं। इसके साथ ही पीड़िता ने यह भी बताया कि स्थानीय पुलिस से उसको कोई भी न्याय मिलने की उम्मीद नही हैं।इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी को दिए पत्र में न्याय हित में उक्त प्रकरण की पुनः निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों पर कठोर कार्यवाही की माँग की है।
अब देखना यह हैं, कि ईमानदार पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी हरियावाँ के हस्तक्षेप पर टड़ियावां पुलिस ने एनसीआर तो दर्ज की लेकिन क्या टड़ियावां पुलिस पीड़ित महिला को उसकी जमीन दिला पाएगी या उच्चाधिकारियों के निर्देशों को दरकिनार कर देंगी।
