जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम(हरदोई)कोतवाली क्षेत्र के सबसे व्यस्त कटरा बिल्हौर मार्ग पर ग्राम पसनेर के पास मंगलवार की रात टैक्टर ट्राली हादसे में दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार यह हादसा किसी ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में हुआ।तभी अचानक टैक्टर चालक द्वारा वाहन का ब्रेक लगा दिया गया।जिसके चलते झटके में ट्रैक्टर पर बैठे महेश चंद्र पुत्र भूपनारायण व फूल सिंह पुत्र जगन्नाथ निवासी ग्राम टिकुरिया पुरवा थाना कोतवाली कन्नौज उछलकर सड़क पर गिर गए।जिन पर ट्रैक्टर का पिछला पहिया उनके ऊपर चढ़ जाने से आई चोटों के कारण उनकी मृत्यु हो गई।मौके पर कोतवाली बिलग्राम पुलिस ने दोनों को स्थानीय सीएचसी पर लाई।जहां पर डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित किया गया।जिसके बाद पुलिस ने दोंनो शवों को कब्जे में लेते हुए पंचायत नामा की कारवाई के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु मर्चरी हरदोई भेजा गया है।बताया गया है कि मृतक ईट भट्ठा मजदूर हैं तथा ईंट की सप्लाई करने सांडी क्षेत्र में गए हुए थे और वापस कन्नौज जा रहे थे। ट्रैक्टर चालक बिजनेस कुमार के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।
