जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम(हरदोई) कोतवाली पुलिस द्वारा संचालित क्षेत्र में अपराधों की रोकथाम के लिए वालिंटियर वाट्सएप ग्रुप उस समय चर्चा का विषय बन गया।जब कोतवाली में तैनात एक होमगार्ड ने उसमें अश्लीलता फैलाते हुए एक एडल्ट न्यूड फ़िल्म अपने फोन से अपलोड कर दी।जिसके बाद ग्रुप में कई सम्मानित वरिष्ठ सदस्यों ने इसका विरोध दर्ज कराया।परिणामस्वरूप मौके की नजाकत को देखते हुए फ़िल्म अपलोड करने वाले होमगार्ड नेत्रपाल यादव को कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने ग्रुप से तत्काल रिमूव कर दिया।वहीं इस प्रकरण में कुछ लोग बेहद नाराज़गी व्यक्त कर रहे हैं जिन्होंने कहा कि लगभग 55 बसंत देख चुके नेत्रपाल को इस तरह अश्लीलता फैलाने वाले नेत्र इस महत्वपूर्ण ग्रुप में नहीं फैलाने चाहिए थे।जिस ग्रुप की मॉनिटरिंग खुद आईजी रेंज के अधिकारियों द्वारा की जा रही हो।
वही इस प्रकरण पर हारदोई पुलिस को ट्वीटर के माध्यम से अवगत कराया गया तो हारदोई पुलिस द्वारा बताया गया है की बिलग्राम प्रभारी निरीक्षक को वैधानिक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है
