पीड़ित पिता की तहरीर पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
माधौगंज थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने थाने में तहरीर देकर गांव के युवक पर पुत्री को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने युवक पर कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।पिता ने तहरीर में बताया कि उसके भतीजे के मोबाइल पर अश्लील फ़ोटो युवक ने भेजी गई। जिसको लेकर पुत्री से पूछताछ की तो उसने बताया कि 20 मार्च 2020 को कोचिंग से घर जा रही थी। रास्ते में गांव के पास युवक व अज्ञात लोंगों ने जबरदस्ती कार में डालकर कहीं ले गया। जिसके बाद जबरन नशीली दवाई खिलाकर बलात्कार किया।इसके साथ ही वीडियो क्लिप भी बना डाली। पिता का आरोप है कि पुत्री को घटना के विषय में जानकारी बताने पर जान से मारने की धमकी दी जाती रही। जिसके वजह से पुत्री ने घर में घटना के विषय में किसी को नही बताया। गांव के शातिर युवक ने उसकी पुत्री को बार-बार गलत कार्य करने के लिए बाध्य किया। पुत्री के सहमत न होने पर अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। इस विषय में थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर के मुताबिक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
