जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
बिलग्राम हारदोई में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी नगर में सुसील के आवास पर भारतीय जनसंघ सह संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाते हुए भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता उर्फ पप्पू ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
विजय गुप्ता ने उनके बारे में जानकारी देते हुए कहां 1951 में भारतीय जनसंघ की नीव रखी गई थी जिनको हम विचारक दर्शनिक और राजनीतिक पार्टी के सह संस्थापक रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा में हुआ था। उपाध्याय हमेशा ही दीन दुखियों और निचले के तबके के लोगों की पैरवी करते रहते थे उनका कहना था कि अगर देश को आगे बढ़ाना है तो हमें सबसे पहले सबसे नीचे वाले व्यक्ति को ऊपर लाना पड़ेगा तभी या देश आगे बढ़ पाएगा। 11 फरवरी 1968 को पंडित दीनदयाल दुनिया और अपने विचार छोड़ कर चले गए आज भी भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों पर चलते हुए उनके विचारों को जन जन तक पहुंचा रही है।इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष विजय गुप्ता द्वारा मिष्ठान वितरित किया गया राकेश गुप्ता मंगतराम प्रेम प्रकाश लाला रिंकू राधे राधे नीरज गुप्ता सैफ रिजवी राम चंद्र यादव पंकज मौर्या बबलू गुप्ता सुशिला मिश्रा सुषमा गुप्ता शेर सिंह कश्यप विजय सेठ सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे
