श्री डाल सिंह स्कूल में लगभग 11 माह बाद विद्यालय पहुंचे बच्चों का पुष्प वर्षा के साथ किया गया स्वागत




जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई 11 फ़रवरी मंगली पुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में आज कक्षा 6 से 8 तक के बच्चे पहली बार विद्यालय पहुंचे तो उनका उनके बड़े भाई बहन कक्षा 9 व 10 के उनके बड़े बड़े भाई बहन तथा विद्यालय की प्रधानाचार्य व शिक्षक शिक्षिकाओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया पहले दिन विद्यालय पहुंचे बच्चों में उत्साह तथा चेहरे पर खुशी दिखी विद्यालय पहुंचे बच्चों का कहना है कि अब उनकी ठीक ढंग से पढ़ाई हो सकेगी तथा उनका छूटा कार्य भी पूरा हो सकेगा। कक्षा 9 तथा 10 के बच्चों ने अपने छोटे भाई बहनों का पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए सभी से अपील की कि सभी छोटे भाई बहन कोविड-19 के प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करते हुए विद्यालय आएंगे तथा अपनी पढ़ाई विधिवत रूप से करेंगे। विद्यालय प्रबंधक अखिलेश सिंह ने कहा कि शासन के निर्देश के क्रम में कोविड-19 का पालन करते हुए रोस्टर वार बच्चे विद्यालय आएंगे। विद्यालय की प्रधानाचार्य लक्ष्मी देवी, भूमिका सिंह व उप प्रबंधक मुकेश सिंह सहित शिक्षिका रूपाली गुप्ता, सोनम शुक्ला, कविता गुप्ता, सोनी त्रिपाठी, विनीता शुक्ला, दिव्या सिंह, पूजा सिंह ,शशि बाला, प्रिया सिंह ,वर्षा गुप्ता ,अशोक गुप्ता संजय गुप्ता ने सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने बच्चों का उत्साह वर्धन ते हुए कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने