जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हारदोई जनपद के शाहाबाद में। मंगलवार को मोहल्ला चौक उस समय गोलियों की आवाज से सहम गया जब एक पिता को उसके ही पुत्रों ने अपनी बुआ के लड़के के साथ मिलकर जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ गोलियों से छलनी कर दिया।सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल को सीएससी में भर्ती कराया। गम्भीर हालत में डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।घायल की पत्नी रामवती की तहरीर पर उसके 2 पुत्रों सहित एक अन्य पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार सियाराम पुत्र 55 वर्ष निवासी छतैया थाना पिहानी को उसके पुत्रों दिलीप कुमार सिंह यादव,पिंटू यादव ने अपने पिता सियाराम को तमंचे से 2 गोलियां मारी।जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो गया।बताया गया है कि 4 दिन पूर्व सियाराम मोहल्ला चौक में अपनी लड़की के यहां आया था।बताया गया है कि जमीन को लेकर पिता और पुत्रों में काफी समय से विवाद चल रहा था।वह लगभग सवा साल से कोतवाली क्षेत्र के गांव रामपुर हृदय में अपनी बहन के यहाँ रह रहा था।मंगलवार को वह चौक में अपनी लड़की के यहां आया हुआ था।उसी समय रँगे पीपल के पास पुत्रों ने मिलकर अपने पिता के ऊपर ताबड़तोड़ दो फायर कर दिए जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएससी में भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।घटना स्थल पर कोतवाल शिव शंकर सिंह सहित तमाम पुलिस बल मौके पर पंहुचा और आरोपी पुत्रों की तलाश शुरू कर दी है।
