अपने आप को समाजसेवी कहने वाले ही कर रहे थे बिजली की चोरी बिजली विभाग ने कसा शिकंजा
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
कछौना (हरदोई) ऊर्जा मंत्री की मंशा है ऊर्जा विभाग में उपभोक्ता ही सब कुछ है। उसके हितों से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। गलत बिलिंग, समय व रोस्टर के अनुसार मीटर रीडर न पहुंचने व जर्जर विद्युत लाइनों को गंभीरता से लेते हुए युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है। सस्ती पर्याप्त व निर्बाध बिजली का संकल्प तभी पूरा होगा जब उपभोक्ता इमानदारी से विद्युत का सही उपयोग कर विद्युत बिल समय पर जमा करें। शासन के निर्देश में उपखंड अधिकारी के नेतृत्व में विद्युत बकाया दार व विद्युत चोरी करने वालों पर शिकंजा कसा गया। अभियान के अंतर्गत टीम ने उपभोक्ता ग्रामीण सेवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार राठौर पुत्र प्यारे, दिवाकर तिवारी, गोकुल कुमार विश्वास पुत्र अनिल कुमार निवासी गाजू रोज, अवधेश कुमार निवासी ठाकुरगंज, साबिर अली निकट संगम ढाबा लखनऊ मार्ग, अवधेश कुमार निवासी अरसेनी, शिशिर सक्सेना निवासी गोपी मार्केट कछौना, लाल मोहम्मद निवासी तेरवा, रामकुमार निवासी तिरवा सुमन प्रजापत निवासी तारा मार्केट कछौना, सुशील कुमार निवासी तिरवा, अहिबरन लाल निवासी बरवा कछौना आदि पर मुकदमा लिखा गया है। यह अभियान अनवरत चलता रहेगा। लोग नगर क्षेत्र सहित ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से कटिया डालकर विद्युत आपूर्ति कर रहे हैं। जिसमें आए दिन लोकल फाल्ट व लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। अवर अभियंता राजकुमार गुप्ता ने बताया विद्युत बिल जमा करने हेतु गांव-गांव में विद्युत शिविर लगाए जा रहे हैं। कटिया धारकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्यवाही की जाएगी। इस टीम में भिखारी लाल, रमेश कुमार, अवधेश कुमार वर्मा, हर्ष सिंह आदि मौजूद रहे। इस अभियान से कटिया धारकों में हड़कंप मच गया है।
