95 लीटर अवैध कच्ची शराब व यूरिया व बनाने के उपकरण सहित तीन गिरफ्तार
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हारदोई जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा अवैध कच्ची शराब व मिलावटी शराब बनाने बेचने के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत
बिलग्राम कोतवाली द्वारा मंगलवार दिनांक 9.02. 2021 को ग्राम हैबतपुर में तीन व्यक्ति 1. इतवारी पुत्र जित्ता 2. कल्लू पुत्र जगनू निवासी गढ़ ग्राम हैबतपुर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई 3.चंकी पुत्र लाखन निवासी मोहल्ला रावण पुरवा कस्बा व थाना ग्राम जनपद हरदोई कच्ची शराब बना रहे थे जिन्हें मौके पर एकबारगी दबिश देकर पकड़ लिया जिनके पास से कुल 95 लीटर अवैध कच्ची अपमिश्रित शराब व शराब बनाने के उपकरण सहित 800 ग्राम यूरिया खाद बरामद हुआ जिसके संबंध में कोतवाली बिलग्राम पर मुकदमा अपराध संख्या 110 / 21 धारा 60(2)आबकारी अधिनियम व 272 IPC पंजीकृत कर अभियुक्त गणों को जेल भेजा गया ।
