देर शाम को युवक को गोली मारकर हत्या पुलिस जांच पड़ताल मै जुटी




देर शाम को अपने खेतों से अन्ना पशुओं की रखवाली कर घर वापस आया था

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

हारदोई जनपद के थाना अरवल।अपने घर के बाहर बैठे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजदीप पांडे पुत्र इतलेश पांडे निवासी ग्राम- तेरा पुरसौली थाना- अरवल रात लगभग 10:00 बजे अपने खेतों से अन्ना पशुओं की रखवाली कर घर आया था। घर के बाहर ही संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने की आवाज से जब घरवाले दौड़े तो देखा कि युवक जमीन में घायल अवस्था मे पड़ा था। आनन-फानन में जब तक युवक को अस्पताल ले जाने की तैयारी की जाती ,तब तक युवक ने दम तोड़ दिया।गांव वालों के मुताबिक कुछ महीने पूर्व राजदीप का पड़ोसी कुछ लोगों से विवाद हुआ था, जिसके परिणाम स्वरूप मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही भी की गई थी। मौके पर पहुचे पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स के साथ अरवल थाने की पुलिस भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष अरवल ओमप्रकाश सिंह को जल्द से जल्द घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही। परिवार वालों द्वारा अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर शाव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने