जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई। सीएचसी बावन से चंद कदम दूर नवजात का शव पड़ा होने से हड़कम्प मच गया।सड़क के बीचोंबीच डामर पर शव पड़ा होने से लोंगों की भीड़ जमा हो गयी।नवजात का शव पड़ा होने की सूचना पर चौकी इंचार्ज धर्मेंद्र विश्नोई अपनी टीम के साथ मौके पर पँहुचे।और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वही नवजात का शव मिलने से क्षेत्र में कयासों का दौर जारी है।घटना लोनार कोतवाली क्षेत्र के बावन के पास शारदा नहर के पास की है।फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
