जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
जिला पंचायत साण्डी प्रथम बार्ड की वैठक साण्डी तिराहा पर जगन्नाथ सिंह राजपूत के आवास पर संपन्न हुई। वैठक की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष साण्डी ग्रामीण विजय शंकर द्विवेदी के द्वारा हुई।बैठक में मुख्य रूप से ब्लाक संयोजक श्री आशुतोष शुक्ला,राकू वार्ड प्रभारी, आपको बता दें कि राजारमन गुप्ता पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नगर पालिका बिलग्राम को सांडी जिला पंचायत सीट प्रथम वार्ड का प्रभारी बीजेपी ने नियुक्त किया व वार्ड संयोजक रामू चौहान श्रीमऊ मण्डल अध्यक्ष मदन पाल राजपूत जी उपस्थित रहे ।वहीं सांडी द्वितीय की जिम्मेदारी बीजेपी के कद्दावर जिला मंत्री मंगतराम को दी गई।बीजेपी द्वारा श्री गुप्त को प्रभारी बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में चहुँओर खुशी की लहर दौड़ गई है।
