छोटे मोटे नही हो पा रहे कार्य आरोपो के साथ सम्पन्न हुई पालिका की बोर्ड बैठक



जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

बिलग्राम(हरदोई)जबकि नगर पालिका बिलग्राम में समस्त मदों में कुल 16,98,58,695 व्यय घोषित किया गया है।
बजट में मुख्य तौर पर जलकल विभाग द्वारा 2 पानी की टँकी चिन्हित की गई।जिसमें गुलाबबाड़ी चुंगी दूसरी मोहल्ला रफैय्यतगंज मोहल्ला शामिल हैं।पालिका के सभासद राजपाल ने पालिका बोर्ड बैठक को हर माह कराने की मांग रखी,जिस पर चेयरमैन हबीब अहमद ने बताया कि कोरोना काल के कारण मीटिंग नहीं हो पाई, लेकिन अब जल्द हर मीटिंग बुलाई जाएगी।पालिका की सोलर लाइट की बैट्री लगाने में पक्षपात की बात बोर्ड बैठक पर कई सभासदों ने सवाल खड़े किए जिसमें उन्होंने बताया कि 100 सोलर बैटरी को उन मोहल्लों के सभासदों के वार्ड में लगवाने का कार्य किया गया जो पालिका अध्यक्ष के बेहद खास थे।जिस पर ईओ ने बताया कि जल्द ही 100 बैटरी मंगा कर बगैर पक्षपात के लगाई जाएंगी।वार्ड सभासद रफैय्यतगंग ने बताया कि उनके मोहल्ले में पिछले तीन वर्षों से पालिका की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था बेहद खराब जिस पर चेयरमैन ने बताया कि पालिका के पास बल्ब लगाने का रुपया तक नहीं है।पालिका के ईओ श्रीचंद ने बताया कि 300 एलईडी लाइट जल्द ही मंगाई जाएंगी।मोहल्ला खतराना के सभासद प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने मांग रखी कि उनके वार्ड में पानी की 40 वर्षों से पेयजल आपूर्ति की दिक्कत है इसलिए पानी की टँकी बनाई जाए।जिस पर कोई उत्तर नहीं दिया गया।सरकार द्वारा नामित सभासद ब्रजकिशोर मौर्या ने आरोप लगाया हुए कहा कि वृक्षारोपण अभियान के तहत जो पौधरोपण लगभग तीन लाख रुपये की धनराशि खर्च कर लगाए गए थे उसमें तीन पेड़ तक पूरे नगर में नहीं दिखाई देते हैं।जो गड़बड़ी की ओर इशारा कर रहे हैं।बैठक का संचालन ईओ श्रीचंद ने किया बैठक की अध्यक्षता पालिका अध्यक्ष हबीब अहमद ने की।बैठक में वरिष्ठ लिपिक बोर्ड सदस्य व नामित सदस्य भी शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने