जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
टड़ियावां हरदोईविकास खण्ड क्षेत्र के गाँव बहर के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 9 फरवरी मंगलवार के दिन खण्ड शिक्षा अधिकारी डॉ0 सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में विद्यालय प्रबन्ध समिति की बैठक आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। प्राधानाध्यापक किरण मिश्रा द्वारा पूरे विद्यालय को गुब्बारों से सजवाया गया।चूँकि कल 10 फरवरी से समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालय शासन के निर्देशानुसार के क्रम में कोविड 19 कई गाइड लाइन का पालन करते हुए खोलना है।उसी की पूर्व तैयारी को लेकर ब्लॉक के समस्त जूनियर हाईस्कूलों में बैठक की गयी।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती बंदना के साथ की गयी। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना को प्रस्तुत किया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गये। जिसे विद्यालय की सहायक शिक्षका संगीता द्वारा तैयार किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ0एस पी यादव द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।
इस मौके पर विद्यालय परिवार के नीता गुप्ता,सीमा मिश्रा,शाहीन बानों, संगीता एवं प्रियंका रावत सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे।
