श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में आयोजित हुई कुष्ठ रोग से बचाव की गोष्ठी




प्रश्नोत्तरी में विद्यालय के बच्चों ने दिए उत्तर!


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई-जनपद के मंगली पुरवा स्थित श्री डाल सिंह मेमोरियल स्कूल में कुष्ठ रोग दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर निशांत ने बताया कि यह एक दीर्घकालिक संक्रामक रोग है,जो छींकने से वायु के माध्यम से बैक्टीरिया के द्वारा फैलता है।इसके साथ ही डॉक्टर ने बताया कि कुष्ठ रोग एक दीर्घकालिक संक्रमित रोग है,जो माइक्रो बैक्टीरिया लैप रे नामक जीवाणु के संपर्क से फैलता है।इसकी जानकारी विद्यालय में बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए नाटक के माध्यम से सभी को दी गई।जिसमें सोनम यादव,खुशी सिंह, मेघना त्रिपाठी,अनामिका कटियार आदि बच्चों की भूमिका  मुख्य रूप से रही इस नाटक का मुख्य उद्देश्य भारत में बढ़ रहे कुष्ट रोग से पीड़ित लोगों को जागरूक करना था।जिसके बाद विद्यालय में कुष्ठ रोग से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग एक सैकड़ा बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें सुहानी गुप्ता प्रथम सोनम यादव द्वितीय व ऋषभ गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे इस रोग के होने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता नष्ट हो जाती है,और यह तांत्रिका तंत्र को प्रभावित करने लगता है। इस बीमारी के होने से आंखों में सूजन आ जाती है और नसों में दर्द होने लगता है,और त्वचा पर गहरे रंग के धब्बे पड़ जाते हैं।यदि इस बीमारी का समय पर इलाज न किया तो यह एक गंभीर रूप का विकराल रूप धारण कर लेती है।जिसका परिणाम शारीरिक विकलांगता विकृति रूप को धारण कर लेता है,यदि इसका समय से ईलाज ना हो पाए तो इसको समय से रोक पाना संभव नहीं है इस रोग से बचने के लिए नियमित रूप से एमडीटी का सेवन करना चाहिए इस रोग का उपचार तभी संभव है।जब रोग का पता सिर्फ चल जाए यह रोग श्वास नली के द्वारा शरीर में प्रवेश करता है और तंत्रिका तंत्र को प्रभावित करता है भारत में बढ़ रहे कुष्ठ रोग और उसके रोगियों को देखते हुए भारत सरकार ने राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक एनजीओ व अन्य संस्थाओं के माध्यम से कुष्ठ रोगियों को निशुल्क उपचार प्रदान कराना है।विद्यालय के प्रबंधक अखिलेश सिंह ने सभी बच्चों को कुष्ठ रोग के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें प्रेरित किया कि भविष्य में इस तरह की गंभीर बीमारी से सभी लोग सतर्क रहें व जागरूक रहें विद्यालय के प्रबंधक मुकेश सिंह ने विद्यालय में आए डॉ सी पी रावत, डॉक्टर नीरज शुक्ला ,डॉक्टर उमेश, डॉक्टर अमित रस्तोगी सहित सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया व सभी का आभार व्यक्त किया इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या भूमिका सिंह,लक्ष्मी देवी ने कहा कि इस बीमारी से बचने के लिए समय-समय पर स्वास्थ्य केंद्र में जाकर उचित जांच कराएं और इससे संबंधित सुरक्षात्मक कदम भी उठाए कार्यक्रम का संचालन आकांक्षा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कविता गुप्ता, रूपाली गुप्ता,विनीता शुक्ला,बीना गुप्ता ,सुधा गुप्ता ,दीक्षा चौहान,शालिनी पाल,नाजरीन, अर्पिता सिंह स्वाति अवस्थी ,प्रभा गुप्ता ,शशिबाला पाल ,पूजा पाल, पूजा चौहान ,राम प्रकाश पांडे ,अशोक गुप्ता, संजय गुप्ता, देवेश सिंह सहित सभी  शिक्षक शिक्षिकाएं व बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने