डॉ. अखिलेश और डॉ. गरिमा ने अपनी कृति 'कोरोना पर विजय' केंद्रीय मंत्री गंगवार को किया भेंट

डॉ. अखिलेश और डॉ. गरिमा ने अपनी कृति 'कोरोना पर विजय' केंद्रीय मंत्री गंगवार को किया भेंट 


जयपुर स्थित ईएसआई मॉडल हॉस्पिटल में  कार्यरत डॉ कपल मनोरोग विभागाध्यक्ष डॉ अखिलेश जैन एवम चीफ मेडिकल ऑफीसर डॉ गरिमा जैन द्वारा कोरोना काल मे चिकित्सा सेवा के साथ साथ  आमजन में आत्मविश्वास बढ़ाने एवम।जागरूकता पैदा करने को लेकर एक अनूठी पहल की गई ।
डॉ अखिलेश ने कविताओँ एवम आलेखों के माध्यम से जहां एक और आमजन में धैर्य  एवम सकारात्मकता का संचार किया वहीं डॉ गरिमा ने विभिन फोक आर्ट पेंटिंग्स के जरिये लोकडाउन में सकारात्मक गतिविधियों एवम कोरोना से बचाव के उपाय रेखांकित किये ।
इन प्रयासों को उन्होंने एक पुस्तक कोरोना पर विजय के नाम से ना केवल प्रकाशित किया बल्कि इसके विक्रय से प्राप्त राशि का महत्वपूर्ण भाग पीएम कोविड केअर फंड में समर्पित भी किया।
उन्होंने पुस्तक की प्रति एवम चैक केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री माननीय श्री संतोष गंगवार जी को भेंट किये ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने