ग्रामीण सेवा महासभा द्वारा आयोजित प्रथम युवा विशाल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज दिनांक 2 फरवरी 2021 को महाकाल गोला बारूद बालामऊ और फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब भीरीघाट के बीच खेला गया।
जिसमें महाकाल गोला बारूद बालामऊ की टीम के कप्तान काका ने टॉस जीतकर क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बल्लेबाज नफीस के शानदार अर्धशतक (56) व इमरान के द्वारा खेली गयी 43 रनों की महत्वपूर्ण पारी की बदौलत निर्धारित 16 ओवर में 163 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाकाल गोला बारूद बालामऊ की टीम के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत की परंतु नियमित अंतराल पर गिरते विकेट के कारण पूरी टीम 15 ओवर में 155 रनों पर ऑल आउट होकर फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब से 8 रनों के अंतर से मुकाबला हार गई। फाइनल मैच में 5 विकेट लेकर फ्रेंड्स की जीत में अहम भूमिका वाले गेंदबाज सी.पी.को मैन ऑफ द मैच एवं बल्लेबाज सुनील द्वारा पूरी प्रतियोगिता में शानदार बल्लेबाजी की बदौलत बनाए गए कुल 320 रनों के लिए मैन ऑफ द सीरीज की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। वही आयोजक अरुण राठौर द्वारा निर्धारित विजेता और उपविजेता टीम को क्रमशः 11000 व 5500 रुपए का चेक एवं ट्रॉफीयां अतिथियों द्वारा प्रदान की गई।
ग्रामीण सेवा महासभा के संस्थापक और जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी टूर्नामेंट के आयोजक अरुण राठौर ने कहा कि क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं के लिए इस तरह के आयोजन समय-समय पर होते रहेंगे। अरुण राठौर ने आए हुए अतिथियों के साथ-साथ टूर्नामेंट के आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी दर्शकों एवं कमेटी के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट किया। फाइनल मुकाबले में सत्येंद्र श्रीवास्तव व अमित ने एंपायर, मोहम्मद ने शोएब कमेंट्री, गुफरान व आकाश ने स्कोरर और क्रांतिवीर सिंह ने मैच रेफरी स्कोर की भूमिका बखूबी निभाई।
Tags:
हरदोई


