राजघाट गंगा में स्नान को जा रहे साइकिल सवार युवक को बाइक सवार ने रौंदा,



 मौके पर दर्दनाक मौत परिजनों में मचा कोहराम

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

बिलग्राम थाना क्षेत्र के कन्नौज मार्ग की घटना प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील क्षेत्र के राजघाट गंगा तट पर लगी रामनगरिया मेला में गंगा स्नान को जा रहे संजय पुत्र छोटेलाल निवासी ग्राम म्योरा थाना बिलग्राम उम्र करीब 20 वर्ष जो साइकिल से गांव से गंगा स्नान को निकला जैसे ही छिबरामऊ ग्राम के पास जरसेनामऊ के समीप पहुंचा उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे एक बाइक सवार ने संजय को जबरदस्त टक्कर मार दी।इस हादसे में युवक की मौके पर मौत हो गई।आनन फानन में पुलिस व स्थानीय लोगों के प्रयास से युवक को नगर स्थित सीएचसी लाया गया।जहां उसको डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।सूचना पर पहुंचे मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।बताया जाता है कि मृतक छात्र आर एन इंटर कॉलेज मड़िया जफरपुर का इंटरमीडिएट का छात्र था।जो परिवार में सात भाई बहनों में तीसरे नंबर का बताया गया।वहीं टक्कर मारने वाले बाईक सवार को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।लेकिन जो चौंकाने वाली बात सामने आई है वह यह कि दुर्घटना करने वाली बाईक पर नम्बर प्लेट किसी दूसरे वाहन की लगी हुई थी।फिलहाल समाचार लिखे जाने तक पुलिस पूरी तफ्तीश में जुटी हुई है।मोके पर पहुचे कस्बा इंचार्ज संजय सिंह ने शाव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है उक्त प्रकरण पर थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया है की दिनांक 27 .02. 21 को संजय सिंह पुत्र छोटेलाल उम्र 18 बर्ष को ग्राम म्योरा में बाइक चालक द्वारा टक्कर मार देने से एक  सड़क दुर्घटना में ग्राम म्यौरा थाना बिलग्राम में मृत्यु हो गई जिसके संबंध में मृतक के पिता छोटेलाल पुत्र मैकू निवासी ग्राम म्योरा थाना बिलग्राम जनपद हरदोई द्वारा संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 133/21 धारा 279/304 ए बनाम रमेश पुत्र चंदन निवासी ग्राम कोला थाना सांडी हरदोई के विरुद्ध पंजीकृत किया गया

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने