नगर पालिका की उदासीनता के चलते गली क् निर्माण कार्य कराना हुआ मुश्किल


मजबूर होकर निजी तौर पर निर्माण कार्य कराने को मजबूर हुए मोहल्ले वासी

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

बिलग्राम नगर में मजबूर होकर नगर में सड़कों को निजी तौर पर ठीक करा रहे नागरिक,पालिका बनी उदासीन आपको बता दें कि पालिका प्रशासन द्वारा उदासीनता का रवैया निरन्तर बना हुआ है।कभी गलियों की सड़कों का गड्डा भरने का रोना तो कभी स्ट्रीट लाइटों के बल्बों के लिए हर तरफ बजट की कमी बनी हुई है।सबसे शर्मनाक प्रकरण नगर के मोहल्ला मलकंठ वार्ड नं 11 में शनिवार को उस समय दिखाई दिया,जब स्थानीय निवासी ने इमामबाड़ा वाली गली की टूटी नाली निर्माण स्वयं कराते दिखे।जिन्होंने बताया कि पालिका प्रशासन के पास कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन सुनवाई नहीं हुई।मजबूरन मोहल्ले के बच्चों की सुरक्षा को लेकर वह निर्माण कार्य कराने को विवश हैं।साथ ही आक्रोशित होकर व्यंग्यात्मक लहज़े में बताया कि अब इस निर्माण कार्य को पालिका प्रशासन अपना बता कर पैसा आसानी से निकाल लेगा।इस कार से नगर में चर्चा का विषय बना मोहल्ले के लोगों का कहना है कि काफी इंतजार करने के बाद भी नगर पालिका द्वारा अभी तक रोड का निर्माण कार्य नहीं कराया गया नाही सभासद ने इस और ध्यान दिया मजबूर होकर सड़क निर्माण कराना पड़ा

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने