जानकर दरोगा जी ने दिखाया खाकी का रोब
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हरदोई: सांडी पुलिस की गुंडागर्दी का फिर सामने आया मामला। दरोगा ने हमराही के साथ मिलकर अधिवक्ता सहित दो लोगों से की अभद्रता। वकील के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ। फायर करने के लिए सरकारी गन भी तानने का आरोप। अन्य विवाद में पूंछतांछ के लिए छितरामऊ गांव पहुंचे थे दरोगा जी। विवादित प्रकरण जी जांच के बजाय ग्रामीणों को दिखाने लगे पुलिसिया रौब। खाकी को दागदार करने वाले दरोगा सुखराज सिंह के कारनामें पहले भी चर्चा में आ चुके हैं। इससे पूर्व यूपी112 की गाड़ी से उतार कर सरेआम युवक की पिटाई की थी सांडी पुलिस ने। 15 दिन भी नही बीते सांडी पुलिस का कारनामा फिर आया सामने। अधिवक्ता अमित शर्मा व उसके चाचा को भरी महफ़िल में पीटा। खाकी के घमंड में चूर दरोगा जी का मित्र पुलिस का असली चेहरा हुआ उजागर। सांडी थानाक्षेत्र के छितरामऊ का मामला।उक्त प्रकरण पर एसपी पूर्वी अनिल यादव द्वारा बताया गया है कि सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम छितरामऊ एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें गांव वाला द्वारा बताया गया है कि थाने के सब इंस्पेक्टर सुखराज सिंह द्वारा वहाँ जाकर गांव के रिंकू शर्मा व अन्य लोगो के साथ गली गलौज व अभद्र व्यवहार किया गया इस संबंध में सूचना मिलने पर एसपी अनुरग वत्स द्वारा तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया गया है तथा इनके विरुद्ध विभागीय जांच करने के एसपी द्वारा आदेश दिए गए है व इनके विरुद्ध सिगरितिक जांच करके इनके विरुद्ध दंतनत्मक कार्रवाई की जाएगी
