सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता गोष्टी एवं रैली का किया गया आयोजन


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

सण्डीला की तिलोईया मैं नेशनल डेवलपमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जागरूकता गोष्टी एवं रैली का आयोजन किया गया ट्रस्ट के अध्यक्ष राशिद अली वारसी ने उपस्थित युवाओं  छात्रों को यातायात  नियमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना को रोकने के लिए यातायात नियमों का पालन करना अति आवश्यक है इसके बाद एक जागरूकता रैली निकाली गई जिसमें ग्राम वासियों एवं सड़क पर चल रहे वाहनों को निर्धारित गति में वाहन चलाने एवं हेलमेट पहनने के साथ-साथ यातायात के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में ट्रस्ट के विधिक सलाहकार एडवोकेट आरएन तिवारी ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के बारे में जागरूक करके एवं हुए ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी इस दौरान इदरीश वारसी राम नरेश द्विवेदी गौरव गुप्ता हिमांशु कुमार यादव प्रदीप कुमार नसीम वारसी आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने