जनपद में 29 मार्च को देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, भांग व ताड़ी की दुकाने बन्द रहेगी:-डीएम


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई।जिलाधिकारी/लाइसेंस अधिकारी अविनाश कुमार ने होली के त्योहार पर लोक शान्ति बनाये रखने के उद्वेश्य से उप्र आबकारी अधिनियम की शक्तियों का प्रयोग करते आदेश दिये है कि जनपद की समस्त देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, भांग व ताड़ी की दुकाने एवं एफएल-6 समिश्र बार व जनपद में संचालित थोक अनुज्ञापन सीएल-2 व एफएल-2ए/2 बी 29 मार्च 2021 को प्रातः से सायंकाल 05 बजे तक बन्द रहेगी और इस बन्दी का अनुज्ञापितयों को कोई प्रतिफल देय नही होगा। उन्होने आबकारी अधिकारी रवि शंकर को निर्देश दिये हैं कि उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन करायें।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने