जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
शाहाबाद(हरदोई) भाजपा विधायक रजनी तिवारी ने अपराह्न एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वैक्सीनेशन वार्ड में पहुंचकर कोरोना रोधी टीका लगवाया। उनके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार अंबरीश कुमार सक्सेना ने भी टीका लगवाया
टीकाकरण से पहले विधायक द्वारा पंजीकरण, पहचान पत्र सहित सभी औपचारिकताएं निर्धारित मानक के अनुरूप पूरी की गई। इसके बाद कोरोना रोधी वैक्सीन लगवाई। टीकाकरण के बाद विधायिका आधे घंटे के लिए निगरानी रूम में रुकीं। उन्होंने कहा कि कोविड टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं हैं।
इस अवसर पर डॉ प्रवीण दीक्षित, डॉ ज़ीशान, टीकाकर्मी नेहा और श्रेया, फार्मेसिस्ट विष्णु कांत मिश्रा, सनोज, नीरज, ब्रजेश यादव उपस्थित रहे।
सफाई कर्मी सरोज, आकाश और टीकाकर्मी नेहा, श्रेया और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉक प्रवीण दीक्षित को विधयिका रजनी तिवारी द्वारा सम्मानित किया गया। भाजपा विधायक का सम्मान सी एच सी अधीक्षक डॉ प्रवीण दीक्षित द्वारा किया गया।
इसी अवसर क्षय रोग नियंत्रण अभियान की सेल्फी एवं टी बी नियंत्रण स्टाल का निरीक्षण भी विधायक ने किया।उनके साथ आदि उपेंद्र तिवारी, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्र नवनीत गुप्ता,त्रिपुरेश मिश्र,गोविंद पाठक,भाजपा के जिला महामंत्री सत्येन्द्र कुमार राजपूत सहित अनेक भाजपाई मौजूद रहे।