सिपाही नदीम राहुल बनकर एससी हिंदू युवती का 8 साल तक बलात्कार करने क् आरोप


पुलिस का सिपाही नदीम विरोध करने पर देता था तेज़ाब से जलाने की धमकी

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक एससी हिंदू युवती के शारीरिक शोषण व लव जिहाद का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जिसने नारी स्वाभिमान व मानवीयता को ही नहीं कुचला है बल्कि जनता की सच्ची सेवक कही जाने वाली खाकी वर्दी अर्थात यूपी पुलिस की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं. सिपाही पर 8 साल तक युवती का यौन शोषण करने का लगाया आरोप है.प्राप्त हुई जानकारी के मुताबिक़, पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही ने अपना धर्म छिपाकर एक युवती के साथ 8 साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण किया. शादी की बात पर पुलिसकर्मी ने युवती को जान से मारने की धमकी तक दी थी. पीड़ित युवती ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ महिला थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है. उसने अपनी शिकायत में कहा है कि पुलिसकर्मी ने अपना धर्म छिपाकर पहले तो उसके साथ रेप किया और जब उसने शादी करने का प्रेशर बनाया तो सिपाही ने उसे तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता की शिकायत के बाद आरोपी सिपाही पर लव-जिहाद, एससी एसटी एक्ट और रेप समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया है. इसके साथ ही मामले की जांच शुरू की गई है. पीड़ित युवती यूपी के उन्नाव की रहने वाली है. युवती का कहना है कि साल 2013 में मो. नदीम नाम का सिपाही उसकी एप्लीकेशन की जांच के लिए उसके घर पहुंचा था उस दौरान उसने अपना नाम राहुल बताया था.युवती ने बताया कि सिपाही ने उस दौरान उसका फोन नंबर लिया था और उस अपने प्रेम जाल में फंसा लिया. आरोपी ने उससे शादी की बात कहकर करीब 6 महीने तक उसके साथ रेप किया. जब लड़की ने शादी के लिए उसपर प्रेशर बनाया तो आरोपी ने उसे अपना असली नाम बता दिया और शादी से मना कर दिया. पीड़ित युवती ने उन्नाव की तत्कालीन एसपी सोनिया सिंह को एक एप्लीकेशन देकर सिपाही की शिकायत की थी.पीड़िता का कहना है कि एसपी से शिकायत के बाद आरोपी नदीन ने उसे अपने साथ रख लिया लेकिन कोई भी लीगल डॉक्युमेंट्स नहीं बनवाए. जब युवती ने डॉक्युमेंट्स की बात कही तो आरोपी उसे मेंटली और फिजिकली टॉर्चर करने लगा. युवती का कहना है कि तीन बार उसका अवॉर्शन भी कराया गया. आरोपी नदीम और उसका परिवार उसे जान से मारने की धमकी भी देता था.पीड़ित युवती का कहना है कि नदीम ने उसे कभी भी पत्नी का दर्जा दिया ही नहीं. पिछले 8 सालों से वह उसके शोषण का शिकार हो रही है. इस मामले में एसपी का कहना है कि मामले की जांच बघौली के सीओ उमाशंकर कर रहे हैं. जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने