आपत्तिजनक स्थिति में पिता ने लिया था देख प्रेमी हुआ फरार
जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी
हारदोई के मझिला थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग के कारण एक पिता ने अपनी बेटी का सिर फरसे से काट लिया और सिर लेकर लहूलुहान हालत में थाने पँहुच गया।एक बाप के हाथ में एक बेटी का सिर देखकर पुलिस के हाथ पांव फूल गये। बुधवार को एक बाप ने अपनी बेटी का सिर काटकर मौत के घाट उतार दिया।बताया गया है कि उसकी बेटी का गांव के ही एक युवक आदेश के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।बुधवार को उसने अपनी पुत्री और उसके प्रेमी को अपने ही घर में आपत्तिजनक हालत में देख लिया।ऐसी स्थिति में दोनों को देखते ही बाप आग बबूला हो गया और घर में रखे फरसे से अपनी पुत्री की गर्दन काट काटकर नृशंस हत्या कर दी और उसका कटा हुआ सिर लेकर मझिला थाने पँहुच गया। बताया जा रहा है कि थाना बुधवार को मझिला क्षेत्र के गांव पांडे तारा में सर्वेश पुत्र खुशीराम ने अपनी बेटी को गांव के एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।जिससे क्रोधित होकर सर्वेश ने बुधवार को शाम 4 बजे अपनी 17 वर्षीय बेटी नीलम का सर फरसे से काट दिया। और सर लेकर थाने की ओर चल दिया जिसने भी यह दृश्य देखा भयभीत हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने आनन फानन में बेटी के हत्यारे को थाने आने से पहले ही गिरफ्तार कर थाने ले आई।घटना की सूचना पर एसपी अनुराग वत्स घटना स्थल को देख सीओ राकेश वशिष्ठ पुलिस बल के साथ थाने में मौजूद रहे
