भारत A1 से रिपोर्टर संदीप कुमार
बताया जाता है कि नामित सभासद की पुत्री मल्लावां पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी प्रत्येक दिन की भांति वह स्कूल गई थी परंतु स्कूल से वह घर वापस नहीं आई तो परिवार के लोगों ने 3 दिन तक काफी उसकी खोजबीन की परंतु उसका पता नहीं चल सका मजबूर होकर लड़की के पिता अनूप दिवाकर ने इसी मोहल्ले के एक लड़के के खिलाफ नामजद तहरीर मल्लावां कोतवाली में दी थी पिता की तहरीर पर कोतवाली में धारा 363, 366 एससी एसटी के तहत मुकदमा लिखा गया परंतु 10 दिन होने जा रहा है मल्लावां की पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है जब कि इसी क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक व सांसद, स्नातक विधायक ,तथा केंद्र की अनुसूचित जाति आयोग की राष्ट्रीय सदस्य भी क्षेत्र से संबंध रखती हैं परंतु भारतीय जनता पार्टी के नामित सभासद को अभी तक न्याय नहीं मिल सका है जो कि क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
संदीप शुक्ला पत्रकार मल्लावां हरदोई
