समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने गोपामऊ में एच डी ट्रेडिंग कम्पनी इलेक्ट्रोनिक एण्ड फ़र्नीचर का किया शुभारंभ


जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई। जनपद के प्रख्यात समाजसेवी, मिशन आत्मसन्तुष्टि के संस्थापक राजवर्धन सिंह 'राजू' ने सोमवार के दिन दिनांक 1 मार्च को विधानसभा गोपामऊ में एच.डी.ट्रेडिंग कम्पनी एलेक्ट्रोनिक एण्ड फ़र्नीचर का फीता काटकर शुभारंभ किया। शॉप के मालिक हरिश्चंद शर्मा और राजकुमार शर्मा ने अंगवस्त्र व  स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर समाजसेवी राजवर्धन सिंह ने बताया कि गोपामऊ में एच .डी ट्रेडिंग कम्पनी एलेक्ट्रोनिक एण्ड फ़र्नीचर खोलकर हरीशचंद्र शर्मा ने क्षेत्रवासियों को एक नई सौगात दी है क्षेत्रवासियों के लिए यह खुशी का अवसर है फ़र्नीचर ट्रेडिंग कम्पनी खोलने जैसे प्रयास निश्चित रूप से सराहनीय हैं। गरीब कन्याओं के विवाह में विशेष छूट सहित कई प्रकार की अन्य सुविधा भी दी जाएगी इसके साथ ही उन्होने बताया अन्य सभी प्रकार की हर संभव मदद मै स्वयं करूंगा।इस मौके पर हरीशचन्द्र मिश्रा, धर्म सिंह,अंकित सिंह परमार,राजकुमार शर्मा,बबलू शर्मा, सोनू, आमिर मन्सूरी
उपस्थिति रहे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने