महिला थानाध्यक्ष सुधा सिंह निलंबित एस पी ने की कार्यवाही



महिला थानाध्यक्ष सुधा सिंह द्वारा एक महिला से वार्ता के दौरान घुस मांगने का ऑडियो हुआ था वायरल

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी 

हरदोई,महिला थाना प्रभारी का रिश्वतखोरी का ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स ने महिला थानाध्यक्ष सुधा सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। महिला थाना में लंबे अरसे से चल रही अवैध वसूली व रिश्वतखोरी को लेकर एसपी द्वारा की गई ये पहली कार्यवाही है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे। में हड़कंप मच गया है वही एस एसपी अनिल यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि एक महिला थाना प्रभारी का एक विडिओ वायरल हो रहा जिसमे एक महिला से वार्ता हो रही है उसमें घुस मांगने का प्रयास कर रही है एसपी अनुरग वत्स्य ने जांच  के आदेश दे दिए हैं।जांच के बाद पुलिस द्वारा विधिक कार्रवाई की जाएगी

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने