एसपी ने बताया है साफ सफाई व निर्माण कार्य की तारीफ व अभिलेख भी दुरुस्त दिखाई दिए
बिलग्राम(हरदोई) पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बिलग्राम थाना का किया गया वार्षिक निरीक्षण व दिए गये आवश्यक दिशा निर्देश दिनांक 10 मार्च को पुलिस अधीक्षक हरदोई श्री अनुराग वत्स द्वारा थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय,महिला हेल्प डेस्क आगन्तुक कक्ष, मालखाना, कंप्यूटर-कक्ष आदि का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस कर्मियों को जनता के साथ शालीन व्यवहार व उनकी समस्याओं का समुचित समयबद्ध निस्तारण किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।निरीक्षण के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रसोईघर, की व्यवस्था बैरक एवं थाने की मरम्मत का कार्य बेहतर ढंग से किया गया है।साथ ही एच एस की निगरानी में कुछ शिथिलता दिखाई दी उसे दूर करने की हिदायत उन्होंने दी है।इसके साथ ही एसपी श्री वत्स ने बताया कि उन्होंने निर्देश दिये हैं कि पंचायत चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हों पिछले मामलों में जिनके आपराधिक इतिहास हैं उन पर सुनिश्चित कार्यवाई की जाए।महिला फरियादी जो आएं उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। थाना प्रभारी सुनील कुमार को कच्ची शराब व अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिएनिरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकार विशाल यादव, प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह कस्बा इंचार्ज संजय कुमार सिंह व अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहें।

