टड़ियावां पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लापता बच्चे की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा!


मोहब्बत के रास्ते में बालक बना रोड़ा तो कर दिया क़त्ल!

जिला संवाददाता फारूक क़ुरैशी

हरदोई टड़ियावां जनपद के थाना टड़ियावां क्षेत्र में बीते माह 28 फरवरी को एक 11 वर्षीय बालक लापता हो गया था। परिवारीजनों ने काफी तलाश करने के बाद न मिलने पर, जिसके दूसरे दिन बालक के पिता राजकुमार पुत्र प्रहलाद निवासी खपरा मजरा खांडाखेड़ा ने पुत्र रामनिवास के लापता होने की तहरीर थाना टड़ियावां पर दी थी।  वही पुलिस ने गुमसुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जाँच पड़ताल शुरू कर दी थी। वही गुमसुदगी के 8 दिन बाद 8 मार्च को बालक का शव पड़ोस के गाँव उमरी के बाहर रूपचंद पुत्र बंधू के गेंहू के खेत मे अलग अलग टुकड़ों में छत विछत हालत में मिला था। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी व सीओ हरियावाँ के कुशल नेतृत्व में थाना  टड़ियावां प्रभारी निरीक्षक राय सिंह की टीम व सर्विलांस व स्वाट टीम ने घटना का सफल अनावरण करते हुए 11 मार्च की शाम 06:30 बजे करीब बाँधा पुलियां से एक अभियुक्त मुनीम पुत्र हेमनाथ निवासी खपरा मजरा खांडा खेड़ा को गिरफ्तार किया।वही पकड़े गए अभियुक्त मुनीम द्वारा उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया और अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके अवैध संबंध मृतक की माँ से चल रहे थे।मृतक बालक की अपने प्रेमी मुनीम के साथ अपने बालक को भी रखना चाहती थी जो उसके प्रेमी मुनीम को गवारा नही था। इसी बात को लेकर 28 फरवरी के दिन अभियुक्त मुनीम बच्चे को बहला फुसलाकर नहर बम्बा के पास झाड़ियों में ले आया और गला दबाकर बच्चे को मार डाला जिसके बाद अभियुक्त अपने घर जाकर शाम को घर बांका लेकर आया और बालक का सर धड़ से अलग करके गाँव उमरी निवासी रूपचंद के गेहूं के खेत मे फेक दिया था। वही थाना प्रभारी राय सिंह ने अभियुक्त की निशान देही पर आलाकत्ल बांका में बरामद किया लिया।वही अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी ने उक्त घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त को जेल भेज दिया है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने